Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले में कोलकाता पुलिस की जांच पर उठे सवाल, सीबीआई ने केस डायरी में पाई गंभीर त्रुटियां

सीबीआई अब यह जांच कर रही है कि क्या ये गलतियां लापरवाही का नतीजा थीं या फिर साक्ष्यों को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर की गई थीं। अगर ऐसा पाया जाता है तो इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

31 Mar 2025

आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले में कोलकाता पुलिस की जांच पर उठे सवाल, सीबीआई ने केस डायरी में पाई गंभीर त्रुटियां

कोलकाता। आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले की केस डायरी की जांच के दौरान कई गंभीर त्रुटियां पाई हैं, जिससे प्रारंभिक जांच की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ गई है।

सीबीआई अब यह जांच कर रही है कि क्या ये गलतियां लापरवाही का नतीजा थीं या फिर साक्ष्यों को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर की गई थीं। अगर ऐसा पाया जाता है तो इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

गौरतलब है कि यह घटना 9 अगस्त को हुई थी, जब 31 वर्षीय महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम ने पहले इस मामले की जांच की, लेकिन कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया।

सीबीआई ने अदालत को यह भी बताया कि अब तक की जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है और अपराध में एक बड़े षड्यंत्र की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपित संजय राय ने अकेले अपराध को अंजाम दिया था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है, और सीबीआई अपनी केस डायरी अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि पुलिस और सीबीआई की जांच रिपोर्ट के तुलनात्मक विश्लेषण से कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Questions raised on Kolkata Police investigation in RG Kar M
सीबीआई अब यह जांच कर रही है कि क्या ये गलतियां लापरवाही का नतीजा थीं या फिर साक्ष्यों को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर की गई थीं। अगर ऐसा पाया जाता है तो इसमें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News