Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आलिया को 'नेपो किड' कहने वालों पर भड़के करण जौहर

उन्होंने आलिया का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वे "इस दुनिया के सबसे मूर्ख लोग" हैं।

16 May 2025

आलिया को 'नेपो किड' कहने वालों पर भड़के करण जौहर

आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाकर दर्शकों से भरपूर प्यार भी पाया है। इसके बावजूद आलिया को अक्सर 'नेपोटिज्म' यानी भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने आलिया भट्ट को ट्रोल किए जाने और उन्हें ‘नेपो किड’ कहे जाने पर आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आलिया का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वे "इस दुनिया के सबसे मूर्ख लोग" हैं।

करण जौहर ने आलिया का पक्ष लेते हुए कहा, "क्या आपने 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्में देखी हैं? उनकी फिल्मोग्राफी पर एक नजर डालें। अगर आप अभी भी उन्हें 'नेपो किड' कहते हैं, तो आप इस ग्रह पर सबसे बेवकूफ व्यक्ति हैं, और कोई भी आपकी मदद नहीं कर सकता।"करण ने आलिया के अभिनय करियर का जिक्र करते हुए विभिन्न भूमिकाओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के उदाहरण दिए। उन्होंने 'हाईवे' में एक अपहृत लड़की, 'उड़ता पंजाब' में एक बिहारी प्रवासी श्रमिक, 'राजी' में एक भारतीय जासूस और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक वेश्या की भूमिका निभाई। इन सभी फिल्मों में उनके अभिनय की आलोचकों द्वारा भी प्रशंसा की गई है। इन बयानों के माध्यम से करण जौहर ने आलिया भट्ट के अभिनय की प्रशंसा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण उनकी सफलता को 'भाई-भतीजावाद' का लेबल देना अनुचित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आलिया को 'नेपो किड' कहने वालों पर भड़के करण जौहर
उन्होंने आलिया का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वे "इस दुनिया के सबसे मूर्ख लोग" हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News