Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

कोलकाता मेट्रो से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया सफर, नबान्न में अहम बैठक

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को कोलकाता पहुंचे और उन्होंने शहर में मेट्रो रेल से सफर किया और आम यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री जगन्नाथ चटर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी उनके साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री की यह यात्रा न केवल औपचारिक रही, बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर मेट्रो सेवाओं का अनुभव भी लिया।

06 Jun 2026

कोलकाता मेट्रो से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया सफर, नबान्न में अहम बैठक

कोलकाता। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को कोलकाता पहुंचे और उन्होंने शहर में मेट्रो रेल से सफर किया और आम यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री जगन्नाथ चटर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी उनके साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री की यह यात्रा न केवल औपचारिक रही, बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर मेट्रो सेवाओं का अनुभव भी लिया।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रेल मंत्री सीधे एयरपोर्ट से सटे ‘जय हिंद’ मेट्रो स्टेशन पहुंचे और वहां से मेट्रो में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और मेट्रो सेवाओं को लेकर उनकी राय भी जानी। यात्रियों ने मेट्रो सेवा की सराहना की।

इसके बाद अश्विनी वैष्णव मेट्रो के माध्यम से नोआपाड़ा पहुंचे। वहां से आगे की यात्रा के लिए उन्होंने प्रामोदनगर (बेलघरिया हाईवे) क्षेत्र में वाहन बदला। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के तहत वाहन को नोआपाड़ा क्षेत्र में प्रवेश नहीं कराया गया।

इसके बाद रेल मंत्री प्रामोदनगर से ऑटो रिक्शा के जरिए आगे बढ़े और फिर नबान्न पहुंचे, जहां राज्य सरकार के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नबान्न पहुंचने के दौरान उन्होंने आम लोगों की तरह कम सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यात्रा की, जो चर्चा का विषय रही।

बैठक के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि कोलकाता मेट्रो के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले चार से पांच वर्षों में लगभग 60 नई पीढ़ी की मेट्रो ट्रेनों को शामिल करने की योजना है, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चिंगड़ीघाटा क्षेत्र में काम पूरा होने के बाद कोलकाता में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। केंद्र सरकार इस दिशा में कई परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है, जिससे शहर के ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw travels by Kolkata M
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को कोलकाता पहुंचे और उन्होंने शहर में मेट्रो रेल से सफर किया और आम यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान राज्य सरकार के मंत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News