Please wait

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता 38 साल की शादी के बाद अलग होने की योजना बना रहे हैं। दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।

25 Feb 2025

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कई वर्षों से अलग रह रहे हैं। अब गोविंदा और सुनीता के तलाक की बातें चल रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता 38 साल की शादी के बाद अलग होने की योजना बना रहे हैं। दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि गोविंदा का एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि, अब तक गोविंदा या सुनीता की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, टीना और यशवर्धन। गोविंदा और सुनीता बॉलीवुड में एक लोकप्रिय जोड़ी है, लेकिन अब उनके तलाक की चर्चा से फैंस हैरान हो गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Discussion of Govinda and Sunita Ahuja's divorce
रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता 38 साल की शादी के बाद अलग होने की योजना बना रहे हैं। दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते उन्हो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News