Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

चंद्रनाथ रथ हत्या मामला- इस्तेमाल की गई चारपहिया गाड़ी का सिलीगुड़ी कनेक्शन

जांच के अनुसार, हमलावर एक बाइक और एक चारपहिया वाहन से पहुंचे थे। पुलिस ने जब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की, तो पता चला कि नंबर सिलीगुड़ी एआरटीओ में पंजीकृत है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी मालिक शिबमंदिर निवासी विलियम जोसेफ को बुधवार देर रात पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

07 May 2026

चंद्रनाथ रथ हत्या मामला- इस्तेमाल की गई चारपहिया गाड़ी का सिलीगुड़ी कनेक्शन

सिलीगुड़ी। शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इस्तेमाल की गई चारपहिया गाड़ी पर सिलीगुड़ी का फर्जी नंबर प्लेट लगा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यही जानकारी मिली है।

जांच के अनुसार, हमलावर एक बाइक और एक चारपहिया वाहन से पहुंचे थे। पुलिस ने जब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की, तो पता चला कि नंबर सिलीगुड़ी एआरटीओ में पंजीकृत है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी मालिक शिबमंदिर निवासी विलियम जोसेफ को बुधवार देर रात पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने विलियम जोसेफ की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल कर फर्जी नंबर प्लेट तैयार की थी। मामले में किसी तरह की संलिप्तता नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें रात में ही छोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस हत्या और फर्जी नंबर प्लेट के जरिए इस्तेमाल किए गए वाहन के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

वहीं, विलियम जोसेफ ने बताया कि अपनी गाड़ी बेचने के लिए उन्होंने एक कमर्शियल ऐप पर विज्ञापन दिया था। आशंका जताई जा रही है कि वहीं से गाड़ी का नंबर प्लेट कॉपी कर अपराध में इस्तेमाल किया गया। खास बात यह रही कि जिस गाड़ी का नंबर इस्तेमाल हुआ, वह अब भी मालिक के घर पर मौजूद है। सभी दस्तावेज और विज्ञापन दिखाने के बाद पुलिस ने विलियम को छोड़ दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Chandranath Rath Murder Case: The Siliguri Connection of the
जांच के अनुसार, हमलावर एक बाइक और एक चारपहिया वाहन से पहुंचे थे। पुलिस ने जब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की, तो पता चला कि नंबर सिलीगुड़ी एआरटीओ में पंजीकृ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News