Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, गिल बाहर

शनिवार, 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की। चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखना रहा, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को स्क्वॉड में जगह मिली है।

20 Dec 2025

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, गिल बाहर

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी–मार्च 2026 में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार, 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की। चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखना रहा, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को स्क्वॉड में जगह मिली है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सका। शुरुआती दो मुकाबलों में वह महज 4 और 0 रन ही बना पाए, जबकि धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में 28 रन की पारी खेलने के बावजूद वह अपनी लय में नजर नहीं आए। इसी कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल नहीं किया गया।

दूसरी ओर, ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 517 रन बनाए। उनकी यह निरंतरता और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ऐसे समय पर सामने आई, जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन बेहद अहम था।

बीसीसीआई ने इसके साथ ही अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का चयन किया है। इस मौके पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Team India announced for T20 World Cup 2026, Suryakumar Yada
शनिवार, 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की। चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखना रहा, जबकि शान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News