Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

दक्षिण भारत के सुपरस्टार ममूटी के पास है 369 कारों का कलेक्शन

दक्षिण भारत के फिल्मी पर्दे के सुपरस्टार ममूटी को कार रखने का शौक है। उनके पास 369 कारें हैं। 74 वर्षीय अभिनेता ममूटी ने मलयालम और तमिल फिल्मों में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

07 Sep 2025

दक्षिण भारत के सुपरस्टार ममूटी के पास है 369 कारों का कलेक्शन

भारतीय फिल्म जगत से जुड़े लोगों खासकर अभिनेता, अभिनेत्रियों और गायकों को अजीबो गरीब शौक होता है। किसी को बहुत से कपड़े पहनने का शौक होता है, तो किसी को महंगा से महंगा सामान और मोबाइल तो किसी को जगह-जगह जगह घूमने का, कोई खाने का शौकीन होता तो किसी को बहुत सी कार रखने का शौक होता है। सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के पास भी बहुत सी कारें हैं। बॉलीवुड में कई स्टार अभिनेता ऐसे हैं, जिन्हें महंगी बाइक, फोन, जूते और कपड़े पहनना पसंद है, लेकिन यहां दक्षिण भारत के एक ऐसे सुपरस्टार अभिनेता के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें महंगी कारों का बहुत शौक है, उनके कार कलेक्शन के बारे में सुनकर आप चकित हो जाएंगे।

दक्षिण भारत के फिल्मी पर्दे के सुपरस्टार ममूटी को कार रखने का शौक है। उनके पास 369 कारें हैं। 74 वर्षीय अभिनेता ममूटी ने मलयालम और तमिल फिल्मों में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें अलग-अलग महंगी कारों का बहुत शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। इनमें सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी कार तक हैं यानी हर तरह की कारें शामिल हैं। कुछ साल पहले ममूटी ने देश की पहली मारुति-800 खरीदने की इच्छा जताई थी। ममूटी ने अपनी कारों के लिए एक अलग गैराज भी बनवाया है, वह ज़्यादातर समय अपनी कार खुद चलाकर घूमना पसंद करते हैं।

दक्षिण भारत के सुपरस्टार ममूटी का जन्मदिन आज 7 सितंबर 1951 को हुआ था। उनका जन्म केरल के चंदिरूर में हुआ था और उनका पूरा नाम मुहम्मद कुट्टी पानापराम्बिल इस्माइल है। वह मलयालम सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। ममूटी के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कलेक्शन में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं। मेगास्टार ममूटी के कलेक्शन की नई कार जगुआर XJ-L (कैवियर) है।

ममूटी ने इसके दोनों वर्जन (पेट्रोल-डीजल) खरीदे हैं। इतना ही नहीं, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर (KL7BT369) भी उनके 369 कलेक्शन पर आधारित है। उनकी ज्यादातर कारों का नंबर 369 ही होता है। इसके अलावा, ममूटी के कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूजर LC200, फेरारी, मर्सिडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मिनी कूपर S, F10 BMW 530D और 525D, E46 BMW M3, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, वोक्सवैगन पसाट X2 और कई एसयूवी शामिल हैं। ममूटी के पास एक आयशर कारवां भी है।

दिलचस्प बात यह है कि ममूटी ऑडी खरीदने वाले दक्षिण के पहले स्टार भी कहे जाते हैं। ममूटी को देश की सबसे लोकप्रिय कार, मारुति, से खासा लगाव है, उन्होंने अपनी पहली कार मारुति के रूप में खरीदी थी, और उनकी 369 कारों में से अभी भी उनके पास मारुति के तीन मॉडल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


South Indian superstar Mammootty owns a collection of 369 cars.
दक्षिण भारत के फिल्मी पर्दे के सुपरस्टार ममूटी को कार रखने का शौक है। उनके पास 369 कारें हैं। 74 वर्षीय अभिनेता ममूटी ने मलयालम और तमिल फिल्मों में कई सुपरहिट फ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News