Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

बताया गया है कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटी को दी गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई।

31 Aug 2025

दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

भोपाल। दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया है कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटी को दी गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई।

रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2913 ने दिल्‍ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करते ही पायलट को फायर इंडिकेशन मिलने लगा। इसके बाद पायलट ने अलर्ट भेजा और वापस लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके तत्‍काल बाद विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड करा लिया गया। इस दौरान ग्राउंड स्‍टाफ को अलर्ट पर रखा गया।

एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट संख्‍या एआई 2913 में तकनीकी खराबी आई थी। जैसे ही अलार्म बजा, पायलट ने बिना देर किए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन किया। विमान को नियंत्रित रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लाया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रनवे पर पहले से मौजूद सिक्योरिटी और फायर ब्रिगेड ने विमान की जांच की है। पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया।

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि यात्रियों को इंदौर ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना की जानकारी नियामक प्राधिकरण को दे दी गई है। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एअर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। इंजीनियरों की टीम इसकी तकनीकी जांच कर रही है, ताकि खराबी की असली वजह सामने आ सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराब
बताया गया है कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटी को दी गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और ए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News