Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज

अभिनेता हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज हो गया है। करीब एक मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक ऐसे युवा की कहानी पेश करता है, जो प्यार में मिली बेवफाई, पारिवारिक दबाव, असफलताओं और समाज की उपेक्षा के बीच अपनी पहचान और सम्मान हासिल करने के लिए संघर्ष करता है।

16 Jul 2026

फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज

अभिनेता हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज हो गया है। करीब एक मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक ऐसे युवा की कहानी पेश करता है, जो प्यार में मिली बेवफाई, पारिवारिक दबाव, असफलताओं और समाज की उपेक्षा के बीच अपनी पहचान और सम्मान हासिल करने के लिए संघर्ष करता है।

टीजर की शुरुआत एक टीवी न्यूज बुलेटिन से होती है, जिसमें कहा जाता है कि प्यार में धोखा खाने वाला एक युवक आईएएस अधिकारी बन जाता है। इसके बाद हिमांश का किरदार अपने माता-पिता से आईएएस बनने का सपना शेयर करता है, लेकिन उसे परिवार का विरोध झेलना पड़ता है।

टीजर में अभिनेता रवि किशन अपने खास अंदाज में जीवन के अनुभव शेयर करते नजर आते हैं। उनके संवाद कहानी में भावनात्मक और प्रेरणादायक रंग भरते हैं। वहीं हिमांश का संवाद, "बहुत जी लिया गरीबों की तरह... अब मुझे सम्मान चाहिए," फिल्म के मूल संदेश को सामने लाता है। टीजर में एक्शन, इमोशनल और रोमांटिक दृश्यों के साथ बैकग्राउंड में सुनाई देने वाला गीत 'दिल फर्जी' भी आकर्षित करता है।

फिल्म में हिमांश कोहली ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ 'बग्गू' की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक मध्यमवर्गीय युवक है और परिस्थितियों से लड़ते हुए आत्मविश्वास तथा सफलता की ओर बढ़ता है। हिमांश का कहना है कि यह किरदार आज की युवा पीढ़ी खुद से जोड़ पाएगी। फिल्म में सोनाली सहगल, दर्शना बानिक, रवि किशन, नरेश वोहरा, अलका अमीन, नीरज सूद और शिल्पा शिंदे भी अहम भूमिकाओं में हैं। कमल चंद्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज
अभिनेता हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज हो गया है। करीब एक मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक ऐसे युवा की कहानी पेश करता है, जो प्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News