Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

बीजेपी की रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई

20 Feb 2025

बीजेपी की रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में होगा। भाजपा नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था।

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में 19 फरवरी की शाम केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आमराय से भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह पहली बार विधायक बनीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को आमराय से विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने रविशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश धनखड़ और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य नेताओं के साथ उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। देररात उपराज्यपाल सक्सेना की तरफ से एक्स पोस्ट में कहा गया कि रेखा गुप्ता का दावा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेत करीब 50,000 लोगों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने की संभावना है। रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी के मध्य, उत्तर और नई दिल्ली क्षेत्र में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। रेखा गुप्ता अब तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक हैं। विधायक दल की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया। बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद रहे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के कल्याण, सशक्तीकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी। रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा, ''मैं दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस भरोसे और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और नई प्रेरणा दी है। रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीजेपी की रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News