Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल का संसद में बयान 'झूठ का पुलिंदा': पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बजट चर्चा के दौरान लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठ का पुलिंदा करार दिया।

12 Feb 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल का संसद में बयान 'झूठ का पुलिंदा': पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बजट चर्चा के दौरान लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गलत जानकारी दी है और इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों और भारतीय हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। किसानों की लगभग 90-95 प्रतिशत उपज जैसे डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन, मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, ज्वार, बाजरा और रागी इस समझौते से बाहर रखी गई हैं। केवल वही उत्पाद अमेरिका के लिए खोले गए हैं जिनकी भारत को आवश्यकता है और जिनसे भारतीय किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समझौते से किसानों और मछुआरों के उत्पादों का निर्यात वर्तमान 5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी और उन्हें वैश्विक बाजारों तक निर्बाध पहुंच मिलेगी। किसान खाद्य प्रसंस्करण और मत्स्य प्रसंस्करण की आधुनिक मशीनें लगा पाएंगे और कृषि विकास फंड से उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा।

गोयल ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके सहयोगी दल जैसे डीएमके, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां विकास के खिलाफ हैं। मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ रही है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन विपक्ष इसे देख नहीं पा रहा है।

उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि बांग्लादेश को भारत से अधिक व्यापारिक लाभ मिला है। भारत को भी वही सुविधा मिलेगी जो बांग्लादेश को मिलती है और फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा। भारत के किसानों के उत्पाद अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, स्विट्जरलैंड, नार्वे, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में बड़े पैमाने पर निर्यात किए जाएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल का संसद में बयान 'झूठ क
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बजट चर्चा के दौरान लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठ का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News