Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात करेंगे बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथम अलो से बातचीत में अमीनुल इस्लाम ने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए उन्हें आईसीसी की ओर से आमंत्रण मिला है।

12 Feb 2026

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात करेंगे बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ‘बुलबुल’ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पहल पर आयोजित यह बैठक दोनों बोर्डों के बीच हालिया तनाव को कम करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथम अलो से बातचीत में अमीनुल इस्लाम ने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए उन्हें आईसीसी की ओर से आमंत्रण मिला है।

उन्होंने कहा, “आईसीसी ने फैसला किया है कि एशिया के पांच प्रमुख क्रिकेट देश-भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान-के प्रतिनिधि 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक साथ मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह बैठक बीसीसीआई के साथ रिश्ते सुधारने का मौका हो सकती है, तो उन्होंने कहा, “आप इसे उसी तरह समझ सकते हैं।”

दोनों बोर्डों के बीच संबंध तब बिगड़ गए थे जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अनुबंधित बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था।

हालांकि, आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने अपनी समीक्षा में खतरे के स्तर को कम से मध्यम बताया और बांग्लादेश की मांग खारिज कर दी। लंबे संवाद के बावजूद बांग्लादेश अपने रुख पर कायम रहा, जिसके बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट में उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

इस घटनाक्रम के दौरान पाकिस्तान सरकार ने भी बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ अपने मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। हालांकि बाद में बीसीबी और श्रीलंका सरकार के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यह फैसला वापस ले लिया।

अमीनुल इस्लाम ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए बीसीबी एक औपचारिक समझौता (एमओयू) करना चाहता है। उन्होंने कहा, “हम लाइन-बाय-लाइन एक समझौता करेंगे ताकि किसी तरह की अनिश्चितता न रहे। आईसीसी के साथ इस संबंध में चर्चा लगभग अंतिम चरण में है।”

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में बीसीसीआई अधिकारियों से मुला
बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथम अलो से बातचीत में अमीनुल इस्लाम ने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए उन्हें आईसीसी की ओर से आमंत्रण मिला है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News