Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एडीडीए की जमीन पर अतिक्रमण मुक्त कराने का दुकानदारों ने किया विरोध, महिलाएं भी उतरी सडकों पर

उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। मैंने कुछ नहीं लिया है

17 Dec 2025

एडीडीए की जमीन पर अतिक्रमण मुक्त कराने का दुकानदारों ने किया विरोध, महिलाएं भी उतरी सडकों पर

आसनसोल। आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट बोर्ड या अड्डा की ज़मीन पर बनी गैर-कानूनी दुकानों को हटाने को लेकर दुर्गापुर में तनाव बढ़ गया है। मंगलवार को दुर्गापुर जंक्शन शॉपिंग मॉल के बगल में आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट बोर्ड की ज़मीन पर कब्ज़ा हटाने की मुहिम शुरू हुई तो दुकानदारों ने विरोध किया। यह प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को स्थानीय महिलाओं की अगुवाई में ज़ोरदार विरोध किया गया।
स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि हर महीने हर किसी से पांच हज़ार रुपये लिए जाते थे। साथ ही तृणमूल कांग्रेस के निलम्बित नेता देबांग्शु रॉय का नाम रंगदारी के आरोपों से जुड़ गया है। दुकानों को हटाए जाने के बाद पीड़ित दुकानदारों का सवाल है कि अगर नियमित पैसे लिए जाते थे, तो दुकानें किसके आदेश पर तोड़ी गईं?
इलाके की एक दुकानदार अंकिता बनर्जी फूट-फूट कर रो पड़ीं और शिकायत की कि महीने-दर-महीने पैसे लेने के बावजूद अचानक दुकानें हटाए जाने से वे सड़कों पर आ गयी हैं। उन्होंने कहा कि अब हम कहां जाएंगे? इस बारे में ज़िला तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता उज्ज्वल मुखर्जी ने कहा कि आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जानकारी पार्टी प्रमुख को दे दी गई है। एडीडीए की ज़मीन पर कोई गैर-कानूनी दुकान है या नहीं, यह उनका मामला है। इस बारे में हमें कुछ नहीं कहना है।
हालांकि, देबांग्शु रॉय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। मैंने कुछ नहीं लिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Shopkeepers protested against encroachment on ADDA land, wom
उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। मैंने कुछ नहीं लिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News