Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री की आपत्ति के बावजूद डीवीसी ने फिर छोड़ा पानी, कई इलाके बाढ़ की चपेट में

डीवीसी के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से माईथन और पंछेत बैराज में जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते सोमवार शाम से ही पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

17 Sep 2024

मुख्यमंत्री की आपत्ति के बावजूद डीवीसी ने फिर छोड़ा पानी, कई इलाके बाढ़ की चपेट में

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कई इलाके पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। बांकुरा, पुरुलिया, और बीरभूम के कई हिस्से पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए, मंगलवार को दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ने एक बार फिर माईथन और पंछेत जलाशयों से लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा। इस कारण दुर्गापुर, आसनसोल और पश्चिम मेदिनीपुर के कई हिस्सों में स्थिति और गंभीर हो गई है।

डीवीसी के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से माईथन और पंछेत बैराज में जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते सोमवार शाम से ही पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर बंगाल में पानी छोड़ने से पहले राज्य सरकार को सूचित करने की अपील की थी।

ममता बनर्जी का कहना था कि डीवीसी द्वारा बिना जानकारी के पानी छोड़े जाने से बंगाल में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ रही है, लेकिन उनकी आपत्तियों के बावजूद मंगलवार सुबह तक करीब 70 हजार क्यूसेक नया पानी छोड़ दिया गया, जिससे कुल मिलाकर अब तक करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।

माईथन से लगभग एक लाख और पंछेत से करीब 49 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है, जो सीधे पश्चिम बर्धमान के दामोदर बैराज में पहुंच कर जल दबाव बढ़ा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि दुर्गापुर बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जाता है, तो दक्षिण बंगाल के कई इलाके, विशेष रूप से बर्धमान, हावड़ा और हुगली जिलों के खानाकुल और आरामबाग क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं। वर्तमान में भी कई इलाके पानी के नीचे हैं, और मंगलवार की सुबह से बारिश रुकने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Despite Chief Minister's objection, DVC again released water
डीवीसी के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से माईथन और पंछेत बैराज में जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते सोमवार शाम से ही पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News