Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इंडी गठबंधन को बंगाल से संचालित करने संबंधी ममता की टिप्पणी से विपक्षी एकता पर सवाल 

ममता बनर्जी के इस बयान ने विपक्षी गठबंधन की एकता और तृणमूल कांग्रेस की उसमें भूमिका पर नए सिरे से बहस छेड़ दी है

07 Dec 2024

इंडी गठबंधन को बंगाल से संचालित करने संबंधी ममता की टिप्पणी से विपक्षी एकता पर सवाल 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी गठबंधन इंडी को लेकर दिए गए बयान से विपक्षी एकता ओर गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को एक निजी समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में ममता बनर्जी ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर इस गठबंधन को पश्चिम बंगाल से भी चला सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना यह स्पष्ट कर दिया कि वह इंडी गठबंधन में सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देती हैं और किसी एक पार्टी या नेता को नेतृत्व सौंपने के पक्ष में नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि उनके राजनीतिक एजेंडे में पश्चिम बंगाल प्राथमिकता पर है। उन्होंने कहा, "अगर वे (गठबंधन नेता) इसे चला नहीं सकते, तो मैं क्या करूं? मैं इसका नेतृत्व नहीं करती हूं। वहां नेतृत्व कर रहे लोगों को सोचना चाहिए। फिर भी मैं क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों से संपर्क बनाए हुए हूं।"
अपने संभावित नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा, "कुछ लोग मुझे बर्दाश्त नहीं कर सकते। अगर मुझे जिम्मेदारी दी जाती है, हालांकि मैं इसे नहीं चाहती, तो मैं इसे पश्चिम बंगाल से चला सकती हूं। लेकिन मैं बंगाल से दूर नहीं रहना चाहती। मैं यहीं पैदा हुई हूं और यहीं मरूंगी।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में इंडी गठबंधन की शर्मनाक हार के बाद तृणमूल कांग्रेस और अन्य घटक दलों के बीच मतभेद बढ़े हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ संवाद कर रहे हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के साथ संवाद में कमी देखी गई है।
ममता बनर्जी के इस बयान ने विपक्षी गठबंधन की एकता और तृणमूल कांग्रेस की उसमें भूमिका पर नए सिरे से बहस छेड़ दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता की टिप्पणी से विपक्षी एकता पर सवाल 
ममता बनर्जी के इस बयान ने विपक्षी गठबंधन की एकता और तृणमूल कांग्रेस की उसमें भूमिका पर नए सिरे से बहस छेड़ दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News