वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुष्करलाल केड़िया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप के सौजन्य से श्री आदर्श हिंदी हाई स्कूल परिसर में एक जनकल्याणकारी आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन स्वर्गीय राधा देवी कनोड़िया की पुण्य स्मृति में उनके पति चेतन कनोड़िया के सहयोग से आयोजित किया गया।
समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का कार्य ही सच्ची श्रद्धांजलि होती है। इसी भावना के तहत आज पुष्करलाल केड़िया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप के सौजन्य से श्री आदर्श हिंदी हाई स्कूल परिसर में एक जनकल्याणकारी आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन स्वर्गीय राधा देवी कनोड़िया की पुण्य स्मृति में उनके पति चेतन कनोड़िया के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उनके पुत्र सरद कनोड़िया एवं पुत्रवधू सरीन कनोड़िया की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आत्मीयता प्रदान की।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल मशीन (वॉटर कूलर) की स्थापना की गई, जिससे गर्मी के मौसम में सभी को राहत मिल सकेगी। यह पहल न केवल जनहित में है, बल्कि सेवा, दान और स्मृति सम्मान का एक अनुकरणीय उदाहरण भी है।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा पारंपरिक स्कार्फ पहनाकर अतिथियों के स्वागत से हुई। शिक्षकों को उत्तरीय अर्पित कर सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा जगत के प्रति आदरभाव प्रकट हुआ।
विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों के लिए स्वादिष्ट जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कब मास्टर उत्सव वर्मा ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक गरेंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, "यह आयोजन न केवल विद्यालय के लिए उपयोगी है, बल्कि यह एक सामाजिक संदेश भी है कि अपनों की स्मृति को हम जनकल्याण से जोड़ सकते हैं।"
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार दास ने ग्रुप के संरक्षक राजेश तिवारी का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गणेश सिंह, राजेश तिवारी और उमेश तिवारी की सक्रिय उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जो लगातार ऐसे सेवा कार्यों में अपना मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करते रहे हैं।
विद्यालय की ओर से शिक्षकों सुदीप आचार्य, अशोक कुमार दास, पिया चक्रवर्ती, अनुप कुमार दास, विजय शेन, पंकज भारती तथा अजीत कुमार मंडल ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
स्काउट्स की ओर से त्रिपुरारी झा, आशीष गोंड, सत्यम प्रजापति, अरमान सिंह और अमित नारायण शॉ, वहीं गाइड्स की ओर से अमृता प्रजापति, दीक्षा यादव, पिहू सिंह, मिट्ठी शर्मा और ऋतिका सिंह के समर्पित योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। इन युवाओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने आयोजन की व्यवस्था को सराहनीय बना दिया।

यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा है कि सेवा कार्यों के माध्यम से हम न केवल स्मृतियों को जीवंत रख सकते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को भी सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का मार्ग दिखा सकते हैं।