Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

सालों बाद सलमान खान ने अरिजीत सिंह विवाद पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला दरअसल एक गलतफहमी का नतीजा था।

13 Oct 2025

सालों बाद सलमान खान ने अरिजीत सिंह विवाद पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट कर रहे हैं और वीकेंड का वार के दौरान अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने अपने और मशहूर गायक अरिजीत सिंह के बीच चले लंबे विवाद पर पहली बार खुलकर बात की। अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला दरअसल एक गलतफहमी का नतीजा था।

कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातचीत में सलमान खान ने कहा, "अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो गलतफहमी थी और वो मेरी तरफ से हुई थी।" उन्होंने आगे बताया, "उसने मेरे लिए गाने भी गाए हैं, टाइगर में किया और आगे गलवान में भी कर रहा है।"

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लोकप्रिय गानों 'रुआन' और 'लेके प्रभु का नाम' को अपनी आवाज दी थी। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

दरअसल, सलमान और अरिजीत के बीच का विवाद साल 2014 में शुरू हुआ था, जब एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान ने मंच से अरिजीत से मजाक में पूछा था, "सो गए थे?" जिस पर गायक ने जवाब दिया था, "आप लोगों ने सुला दिया।" यह जवाब सलमान को पसंद नहीं आया था और तभी से दोनों के बीच दरार की खबरें सामने आईं। बाद में अरिजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सलमान से माफी भी मांगी थी। हालांकि, अक्टूबर 2023 में अरिजीत को सलमान के घर जाते देखा गया था, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


After years, Salman Khan breaks silence on Arijit Singh cont
अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला दरअसल एक गलतफहमी का नतीजा था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News