Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

'दंगल' गर्ल जायरा वसीम ने की शादी

उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया।

18 Oct 2025

'दंगल' गर्ल जायरा वसीम ने की शादी

फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 24 साल की उम्र में जायरा ने निकाह कर लिया है। उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया।

'दंगल' में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली जायरा ने दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह निकाहनामा पर दस्तखत करती नजर आ रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी है, जिस पर उनके शौहर का नाम लिखा दिख रहा है। जायरा ने हाथों में खूबसूरत अंगूठी भी पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में वे अपने जीवनसाथी के साथ चांद को निहारती नजर आती हैं।

जायरा ने तस्वीरों के कैप्शन में बस तीन शब्द लिखे, "कबूल है X3", जिससे यह साफ हो गया कि उन्होंने निकाह कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अपने पति का नाम या चेहरा दोनों में से कोई भी शेयर नहीं किया। तस्वीरों में दोनों का चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ है। अपने निकाह के दिन जायरा ने सुर्ख लाल लहंगा पहना, जबकि उनके दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।

गौरतलब है कि जायरा वसीम ने साल 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अब अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार जीवन बिताना चाहती हैं। तब से लेकर अब तक वे लाइमलाइट से दूर थीं। उनकी शादी की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'Dangal' girl Zaira Wasim gets married
उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News