Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शादी के दिन शराब पिलाने पर ₹1 लाख का जुर्माना:फास्ट फूड पर भी रोक; उत्तराखंड के जनजातीय गांवों ने बनाया नियम

खत शैली से जुड़े 25 गांवों ने तय किया है कि अब शादी और शुभ आयोजनों को पूरी सादगी से मनाया जाएगा। इन गांवों में शराब, फास्ट फूड और महंगे तोहफे पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। परंपरागत और सरल आयोजन को बढ़ावा देने के लिए बेटी की ओर से बकरा देने की प्रथा भी खत्म कर दी गई है।

22 Nov 2025

शादी के दिन शराब पिलाने पर ₹1 लाख का जुर्माना:फास्ट फूड पर भी रोक; उत्तराखंड के जनजातीय गांवों ने बनाया नियम

उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में सामाजिक समानता और परंपराओं को मजबूत करने के लिए बड़ा सामूहिक फैसला लिया गया है। खत शैली से जुड़े 25 गांवों ने तय किया है कि अब शादी और शुभ आयोजनों को पूरी सादगी से मनाया जाएगा। इन गांवों में शराब, फास्ट फूड और महंगे तोहफे पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। परंपरागत और सरल आयोजन को बढ़ावा देने के लिए बेटी की ओर से बकरा देने की प्रथा भी खत्म कर दी गई है।

नियम का उल्लंघन करने वालों से एक लाख रुपए का जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला दोहा गांव में खत के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।  

शादी में शराब, फास्ट फूड और महंगे गिफ्ट पूरी तरह बंद

दोहा गांव में हुई बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि शादी और शुभ कार्यक्रमों में अंग्रेजी शराब, बीयर, चाऊमीन, मोमो, टिक्की, चाट और अन्य फास्ट फूड परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही चांदी के सिक्के, ड्राई फ्रूट्स और महंगे उपहार देने-लेने पर रोक लगा दी गई है। परंपरा अनुसार केवल मामा की ओर से आटा, चावल और बकरा लाने की अनुमति रहेगी।

महिलाओं के गहनों पर पहले से लागू है '3 गहने' का नियम

जौनसार-बावर के कई गांव पहले ही यह नियम लागू कर चुके हैं कि शादी जैसे समारोहों में महिलाएं केवल तीन पारंपरिक गहने ही पहन सकती हैं। कंधाड़ और खारसी गांवों में यह निर्णय इसलिए लिया गया था ताकि कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों पर कर्ज लेकर सोने के गहने बनवाने का दबाव न पड़े। सोने के बढ़ते दामों के बीच यह कदम सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा प्रयास माना गया।  

अब समझिए क्यों लिया गया यह फैसला

समारोहों में आधुनिक दिखावे, अतिरिक्त खर्च और प्रतिस्पर्धा बढ़ने लगी थी। कई परिवार कर्ज लेकर गहने, महंगे तोहफे और फास्ट फूड की व्यवस्था करते थे। खत शैली की बैठक में तय किया गया कि ऐसे खर्च समाज में असमानता पैदा करते हैं।सरल आयोजन से आर्थिक दबाव घटेगा और अमीर-गरीब के बीच की खाई कम होगी। इसके साथ सामाजिक एकता और पारंपरिक रीति-रिवाजों को बढ़ावा मिलेगा।

क्या है 'खत शैली'- जौनसार-बावर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था

जौनसार-बावर क्षेत्र में 'खत शैली' नाम की पारंपरिक सामूहिक शासन व्यवस्था है, जिसमें 7 से 18 गांव एक समूह के रूप में जुड़े होते हैं। सभी महत्वपूर्ण सामाजिक फैसले गांवों की सामूहिक सहमति से लिए जाते हैं। इस व्यवस्था का नेतृत्व 'स्याणा' करता है, जो गांवों के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर नियम तय करता है। माना जाता है कि स्याणाचारी व्यवस्था राजा विराट के काल से चली आ रही है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शादी के दिन शराब पिलाने पर ₹1 लाख का जुर्माना:फास्ट फूड पर भ
खत शैली से जुड़े 25 गांवों ने तय किया है कि अब शादी और शुभ आयोजनों को पूरी सादगी से मनाया जाएगा। इन गांवों में शराब, फास्ट फूड और महंगे तोहफे पूरी तरह बंद कर दि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News