Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी '3 इडियट्स'

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है।

21 Jul 2026

फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी '3 इडियट्स'

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म करीब 17 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। आमिर खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी कई फिल्मों को री-रिलीज किया गया था, लेकिन '3 इडियट्स' उस सूची में शामिल नहीं थी। अब फिल्म के प्रशंसकों को इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक दिवस के अवसर पर '3 इडियट्स' को 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एनएच स्टूडियोज़ अपनी री-रिलीज रणनीति के तहत इस प्रतिष्ठित फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर ला रहा है, ताकि नई पीढ़ी के दर्शक भी इसे सिनेमाघरों में देखने का अनुभव ले सकें, जबकि पुराने प्रशंसक अपनी यादें ताजा कर सकें।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी '3 इडियट्स' भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में गिनी जाती है। चेतन भगत के उपन्यास फाइव पॉइंट समवन से प्रेरित इस फिल्म में आमिर खान ने 'रैंचो' उर्फ 'फुंसुक वांगड़ू' का यादगार किरदार निभाया था। शिक्षा व्यवस्था, दोस्ती और जिंदगी को नए नजरिए से पेश करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और आज भी दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बरकरार है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी '3 इडियट्स'
आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News