Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'मालिक' के आगे फीकी पड़ी 'आंखों की गुस्ताखियां

कमाई के मामले में 'मालिक' ने स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि 'आंखों की गुस्ताखियां' पहले ही दिन कमजोर साबित हुई और दूसरे दिन तक हालात और बिगड़ गए। फिल्म की रफ्तार इतनी धीमी रही कि महज दो दिनों में ही इसकी स्थिति लगभग पटरी से उतर गई।

13 Jul 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'मालिक' के आगे फीकी पड़ी 'आंखों की गुस्ताखियां

राजकुमार राव की 'मालिक' और विक्रांत मैसी की 'आंखों की गुस्ताखियां' एक ही दिन 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं। दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हालात कुछ और ही रहे। कमाई के मामले में 'मालिक' ने स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि 'आंखों की गुस्ताखियां' पहले ही दिन कमजोर साबित हुई और दूसरे दिन तक हालात और बिगड़ गए। फिल्म की रफ्तार इतनी धीमी रही कि महज दो दिनों में ही इसकी स्थिति लगभग पटरी से उतर गई।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'मालिक' ने रिलीज़ के दूसरे दिन अच्छी छलांग लगाई। पहले दिन जहां फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 5.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में कुल 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड की शुरुआत फिल्म के लिए फायदेमंद रही, और अब नजरें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जहां कारोबार में और इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, 'मालिक' का कुल बजट करीब 54 करोड़ रुपये बताया गया है, ऐसे में फिल्म को हिट की राह पर टिके रहने के लिए आने वाले दिनों में मजबूत कमाई करनी होगी।

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर 'आंखों की गुस्ताखियां' की बॉक्स ऑफिस पर स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़े देख कर यही कहा जा सकता है कि फिल्म सुपरफ्लॉप की राह पर है। पहले दिन महज 30 लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म की दूसरे दिन की रिपोर्ट भी खास उत्साहजनक नहीं रही। दूसरे दिन 'आंखों की गुस्ताखियां' सिर्फ 43 लाख रुपये ही जुटा सकी। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 73 लाख रुपये तक ही पहुंच पाया है, जो एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म के लिए बेहद निराशाजनक आंकड़ा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'मालिक' के आगे फीकी पड़ी 'आंखों की गुस्ताखियां
कमाई के मामले में 'मालिक' ने स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि 'आंखों की गुस्ताखियां' पहले ही दिन कमजोर साबित हुई और दूसरे दिन तक हालात और बिगड़ गए। फिल्म की रफ्तार इतनी ध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News