Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

इससे पहले पहले दिन 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 34 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि विदेशी बाजार से 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वैश्विक कारोबार 58.80 करोड़ रुपये हो गया है।

06 Jul 2026

'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत जासूसी एक्शन फिल्म 'अल्फा' ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन तीसरे दिन कमाई में बढ़त दर्ज की गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले पहले दिन 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 34 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि विदेशी बाजार से 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वैश्विक कारोबार 58.80 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और राजपाल यादव अभिनीत 'वेलकम टू द जंगल' दूसरे सप्ताह में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन रविवार को 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 114.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि दुनिया भर में फिल्म 166.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल दोनों फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हालांकि अब असली परीक्षा वीकेंड के बाद शुरू होने वाले कारोबारी दिनों की होगी, जहां यह तय होगा कि कौन-सी फिल्म लंबी दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रख पाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दि
इससे पहले पहले दिन 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 34 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि विदेशी बाजा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News