Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

पहले हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी 'अल्फा'

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का पहला सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। शुरुआती वीकेंड में अच्छी शुरुआत के बावजूद फिल्म की कमाई सोमवार से लगातार गिरती गई।

10 Jul 2026

पहले हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी 'अल्फा'

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का पहला सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। शुरुआती वीकेंड में अच्छी शुरुआत के बावजूद फिल्म की कमाई सोमवार से लगातार गिरती गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ पहले सप्ताह का कुल घरेलू कलेक्शन 47.55 करोड़ रुपये पर सिमट गया।

फिल्म ने पहले वीकेंड में 34 करोड़ रुपये की कमाई कर मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन सप्ताह के दिनों में दर्शकों की संख्या तेजी से घटी। नतीजतन, फिल्म पहले सप्ताह में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। शुरुआती दिनों में 'अल्फा' की तुलना आलिया भट्ट की सफल फिल्मों 'राज़ी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से की जा रही थी, लेकिन अब कमाई के मामले में यह उनसे पीछे रह गई है।

करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'अल्फा' के सामने अब अजय देवगन की 'धमाल 4' की रिलीज नई चुनौती बनकर उभरी है, जिससे फिल्म के शोज प्रभावित होने की संभावना है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन का विशेष कैमियो भी है, लेकिन मजबूत स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली से लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी 'अल्फा'
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का पहला सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। शुरुआती वीकेंड में अच्छी शुरुआत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News