Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

(आनंदपुर अग्निकांड) चश्मदीद ने बताया : प्रशासन ने क्षेत्राधिकार की उलझन में गंवाया कीमती समय, टल सकती थी त्रासदी

पुलिस ने पुष्पांजलि डेकोरेटर्स गोदाम के मालिक गंगाधर दास को लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में गिरफ्तार किया है

29 Jan 2026

(आनंदपुर अग्निकांड) चश्मदीद ने बताया : प्रशासन ने क्षेत्राधिकार की उलझन में गंवाया कीमती समय, टल सकती थी त्रासदी

कोलकाता। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में दो गोदामों में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इस बीच, आग लगने की घटना के पहले चश्मदीद और दमकल विभाग को सूचना देने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि यदि राज्य अग्निशमन विभाग ने क्षेत्राधिकार की औपचारिकताओं में समय गंवाने के बजाय तत्काल कार्रवाई की होती, तो इस त्रासदी को टाला जा सकता था।
चश्मदीद वीरेंद्र यादव, जिनका पशुशाला पुष्पांजलि डेकोरेटर्स के गोदाम के बगल में स्थित है, ने बताया कि आग सबसे पहले इसी गोदाम में लगी थी, जो बाद में पास स्थित ‘वॉव मोमो’ के गोदाम तक फैल गई।
वीरेंद्र यादव ने बताया कि आग देखकर उन्होंने सबसे पहले 101 नंबर पर दमकल विभाग को फोन किया, लेकिन कॉल जिला कंट्रोल रूम में चली गई। वहां से उन्हें कोलकाता फायर सर्विस कंट्रोल रूम से संपर्क करने को कहा गया। इस दौरान मदद भेजने के बजाय अधिकारियों ने उन्हें दूसरे कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी।
इसके बाद यादव ने अपने एक परिचित से कोलकाता फायर सर्विस कंट्रोल रूम में फोन करवाया। इसके लगभग आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
वीरेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि उन्होंने शुरुआत में अपने मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर अपनी गायों और भैंसों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर खुद वहां से निकल गए।
उन्होंने कहा कि सोमवार तड़के करीब 2.30 बजे मैंने आग देखी। मेरी रसोई की खिड़की से आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। मेरे पास पशुशाला है, इसलिए डर के मारे मैंने मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की, ताकि अपनी गायों और भैंसों को बचा सकूं, लेकिन मैं कामयाब नहीं हो सका।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि मैंने दमकल विभाग को फोन किया था। उन्होंने कहा कि कोलकाता कंट्रोल रूम से बात करें। यह भ्रम कि गोदाम किस क्षेत्राधिकार में आते हैं, कीमती समय बर्बाद कर गया। अगर तुरंत प्रतिक्रिया मिलती, तो हालात अलग हो सकते थे।
इस बीच, स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के रवैये को लेकर नाराज़गी है। उनका कहना है कि राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस घटना के 32 घंटे बाद मौके पर पहुंचे, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि आनंदपुर में दो गोदामों में लगी आग में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 28 लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
पुलिस ने पुष्पांजलि डेकोरेटर्स गोदाम के मालिक गंगाधर दास को लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुष्पांजलि गोदाम के पास स्थित ‘वॉव मोमो’ की इकाई भी आग में पूरी तरह नष्ट हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कंपनी ने बुधवार को पुष्टि की थी कि इस हादसे में उसके तीन कर्मचारियों की मौत हुई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


(आनंदपुर अग्निकांड) चश्मदीद ने बताया
पुलिस ने पुष्पांजलि डेकोरेटर्स गोदाम के मालिक गंगाधर दास को लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में गिरफ्तार किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News