Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखे गए अरबाज खान व शूरा, प्रेगनेंसी की अटकलें

पिछले कुछ दिनों से अफवाहें चल रही हैं कि अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान गर्भवती हैं। अरबाज और शूरा को हाल ही में एक मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखा गया। उसके बाद से इस तरह की अफवाह फिर से फैल गई है कि शूरा गर्भवती हैं।

16 Apr 2025

मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखे गए अरबाज खान व शूरा, प्रेगनेंसी की अटकलें

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपने निजी जीवन काे लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि अरबाज दोबारा पिता बनेंगे। पिछले कुछ दिनों से अफवाहें चल रही हैं कि अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान गर्भवती हैं। अरबाज और शूरा को हाल ही में एक मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखा गया। उसके बाद से इस तरह की अफवाह फिर से फैल गई है कि शूरा गर्भवती हैं।

हाल ही में अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा को एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शूरा इस दौरान ओवरसाइज़ टी-शर्ट में नजर आईं और कैमरों से थोड़ा बचते हुए अरबाज के पीछे-पीछे चलती दिखीं। इससे पहले भी ईद के मौके पर शूरा ने पैपराज़ी के सामने पोज़ देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से ही उनके गर्भवती होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज और शूरा मैटरनिटी क्लिनिक नहीं बल्कि एक सामान्य महिला क्लीनिक में गए थे। ऐसे में यह कयास लगाना जल्दबाज़ी होगा कि शूरा वाकई प्रेग्नेंट हैं या नहीं। फिलहाल इस जोड़ी ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

दरअसल, मलाइका अराेड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान ने 2023 में शूरा से शादी की थी। शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। मलाइका से अरबाज को एक बेटा अरहान है। अब ऐसी अफवाहें हैं कि वह दोबारा पिता बनेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखे गए अरबाज खान व शूरा, प्रेगनेंस
पिछले कुछ दिनों से अफवाहें चल रही हैं कि अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान गर्भवती हैं। अरबाज और शूरा को हाल ही में एक मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखा गया। उसके बाद स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News