Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही 'आवारापन' और 'आशिकी-2'

इमरान हाशमी की 'आवारापन' और श्रद्धा कपूर व आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'आशिकी-2' जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के वक्त दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब एक बार फिर फैंस को इन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

28 Feb 2025

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही 'आवारापन' और 'आशिकी-2'

बॉलीवुड में इन दिनों क्लासिक फिल्मों की रि-रिलीज का ट्रेंड जोरों पर है। 'सनम तेरी कसम', 'सत्या', 'तुम्बाड', 'लैला मजनू', 'दिल तो पागल है' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के बाद अब दो और यादगार रोमांटिक फिल्मों की दोबारा रिलीज की खबर आई है। इमरान हाशमी की 'आवारापन' और श्रद्धा कपूर व आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'आशिकी-2' जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के वक्त दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब एक बार फिर फैंस को इन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

एक इंटरव्यू में अभिनेता सलिल आचार्य ने खुलासा किया कि उनकी डेब्यू फिल्म 'आवारापन' जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही 'आशिकी 2' भी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। सलिल ने कहा, "फिल्मों की रि-रिलीज का चलन वाकई शानदार है। 'आवारापन' को रिलीज हुए करीब 17 साल हो गए हैं और अब इसे फिर से सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा। हम सभी बेहद उत्साहित हैं। मैं बस इस पल का इंतजार कर रहा हूं।" फैंस को अब इन आइकॉनिक फिल्मों को फिर से थिएटर में देखने का मौका मिलेगा, जिससे पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएंगी।

बॉलीवुड की दो मशहूर रोमांटिक-थ्रिलर फिल्में 'आवारापन' और 'आशिकी-2' जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही हैं। 'आवारापन' (2007) में इमरान हाशमी, मृणालिनी शर्मा, श्रिया सरन और आशुतोष राणा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 29 जून, 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7.76 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 'आशिकी-2' (2013) में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म 26 अप्रैल, 2013 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 78.10 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फैंस के लिए ये एक सुनहरा मौका होगा कि वे इन यादगार फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही 'आवारापन' और 'आशिकी-2'
इमरान हाशमी की 'आवारापन' और श्रद्धा कपूर व आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'आशिकी-2' जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के वक्त द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News