Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

'द ताज स्टोरी' के आगे झुकी 'बाहुबली', कलेक्शन में आई गिरावट

वहीं दूसरी ओर, परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस में सुधार करते हुए 'बाहुबली द एपिक' को पछाड़ दिया है।

06 Nov 2025

'द ताज स्टोरी' के आगे झुकी 'बाहुबली', कलेक्शन में आई गिरावट

एसएस राजामौली और प्रभास की जोड़ी वाली फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। रिलीज़ के सिर्फ छह दिन बाद ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस में सुधार करते हुए 'बाहुबली द एपिक' को पछाड़ दिया है।

'बाहुबली द एपिक' की घटती कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास स्टारर 'बाहुबली द एपिक' ने पहले दिन 9.65 करोड़ की मजबूत ओपनिंग की थी। लेकिन अब छठे दिन इसकी कमाई घटकर 1.50 करोड़ रह गई है, जो रिलीज के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 29.65 करोड़ के करीब पहुंचा है। गौरतलब है कि 'बाहुबली द एपिक' को 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के अनदेखे दृश्यों को जोड़कर तैयार किया गया है, लेकिन दर्शकों का शुरुआती जोश अब ठंडा पड़ता दिख रहा है।

'द ताज स्टोरी' में देखने को मिला उछाल

परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ताजमहल के इतिहास और विवादित पहलुओं को लेकर बनी है। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, अब फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवें दिन 1.35 करोड़ की कमाई करने के बाद छठे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 1.60 करोड़ पहुंच गया। फिल्म की कुल कमाई 10.10 करोड़ हो चुकी है।

छठे दिन 'द ताज स्टोरी' ने मारी बढ़त

छठे दिन के कलेक्शन के लिहाज से परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' ने प्रभास की 'बाहुबली द एपिक' को पछाड़ दिया है। जहां एक तरफ 'बाहुबली' की कमाई घट रही है, वहीं 'द ताज स्टोरी' दर्शकों की जिज्ञासा के चलते धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत करती दिख रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'द ताज स्टोरी' के आगे झुकी 'बाहुबली', कलेक्शन में आई गिरावट
वहीं दूसरी ओर, परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस में सुधार करते हुए 'बाहुबली द एपिक' को पछाड़ दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News