Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली : द एपिक' का जलवा जारी

31 अक्टूबर को रिलीज हुई 'बाहुबली: द एपिक' ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन तक कुल 24.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

03 Nov 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली : द एपिक' का जलवा जारी

एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज 'बाहुबली' ने एक बार फिर सिनेमाघरों में इतिहास रच दिया है। 2015 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था, जबकि 2017 की 'बाहुबली 2' ने इस सफलता को कई गुना बढ़ा दिया। अब, इन दोनों भागों को मिलाकर निर्देशक राजामौली ने एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश की है 'बाहुबली: द एपिक', जो एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली: द एपिक' की कमाई

31 अक्टूबर को रिलीज हुई 'बाहुबली: द एपिक' ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन तक कुल 24.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 9.65 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली, जबकि दूसरे दिन इसका जोश बरकरार रहा। तीसरे दिन, रविवार को, फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से 1.15 करोड़ रुपये का बिज़नेस हुआ था।

राजामौली का जादू अब भी बरकरार

फिल्म के विजुअल्स, भव्य संगीत और इमोशनल अपील ने दर्शकों को एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले कारोबारी दिनों में फिल्म की कमाई में और इज़ाफा देखने को मिलेगा। 'बाहुबली: द एपिक' ने यह साबित कर दिया है कि सच्चा सिनेमा वक्त से नहीं मिटता, वो बार-बार जन्म लेता है और हर बार पहले से ज्यादा चमकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली : द एपिक' का जलवा जारी
31 अक्टूबर को रिलीज हुई 'बाहुबली: द एपिक' ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन तक कुल 24.10 करोड़ रुपये का कलेक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News