Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मानिकतला में दिखी 'बंगाल वाली सौजन्य', पुरानी यादें हुईं ताजा

जब चुनाव प्रचार के बीच आमने-सामने आए तापस और सुप्ति

22 Mar 2026

मानिकतला में दिखी 'बंगाल वाली सौजन्य', पुरानी यादें हुईं ताजा

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की बढ़ती तपिश के बीच रविवार को उत्तर कोलकाता के मानिकतला में राजनीति की एक ऐसी तस्वीर दिखी, जिसने कड़वाहट भरे चुनावी माहौल में सियासी शालीनता की मिसाल पेश की। मानिकतला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय और इसी क्षेत्र की निर्वतमान विधायक सुप्ति पांडे के बीच हुई अचानक मुलाकात और गर्मजोशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वाकया रविवार सुबह का है, जब भाजपा प्रत्याशी तापस रॉय मानिकतला के कांकरगाछी इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। उसी समय दिवंगत नेता साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे भी अपनी बेटी और तृणमूल की उम्मीदवार श्रेया पांडे के पक्ष में प्रचार करने निकली थीं। दोनों का सामना होते ही राजनीति के अलग-अलग ध्रुव एक मानवीय धरातल पर मिल गए। कभी तृणमूल में लंबे समय तक सहयोगी रहे इन दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों की गर्माहट स्पष्ट नजर आई। मुलाकात के दौरान सुप्ति पांडे ने उस पुराने दिन को याद किया जब तापस रॉय ने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने बताया कि उस दिन तापस ने उन्हें हाथ जोड़कर नमस्कार किया था और अपने जाने की सूचना दी थी। सुप्ति ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन निजी रिश्ते अपनी जगह। आज जब वह प्रचार करते मिले तो मैंने हंसी-मजाक में उनसे कहा कि तू ऐसे दिन (वोट मांगने) आया कि मैं तुझे कचौड़ी भी नहीं खिला पाई। वहीं, तापस रॉय ने भी इस मुलाकात को बंगाल की समृद्ध राजनीतिक परंपरा और सौजन्य का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता की राजनीति में साधन पांडे और उनके बीच भले ही कभी वर्चस्व की लड़ाई रही हो, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान हमेशा बना रहा। उन्होंने स्वीकार किया कि आजकल की राजनीति में ऐसा आपसी सम्मान और सौजन्य कम होता जा रहा है, जिसे बचाए रखना जरूरी है। 
गौरतलब है कि मानिकतला सीट साधन पांडे का अभेद्य किला रही है। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में सुप्ति पांडे यहाँ से विधायक चुनी गई थीं। अब 2026 के इस संग्राम में तृणमूल ने उनकी बेटी श्रेया पांडे को विरासत संभालने के लिए मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने पुराने कद्दावर नेता तापस रॉय पर दांव खेला है। चुनावी जंग अपनी जगह है, लेकिन रविवार की इस मुलाकात ने यह संदेश जरूर दिया कि वैचारिक मतभेद व्यक्तिगत रिश्तों की कचौड़ी में कड़वाहट नहीं घोल सकते।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मानिकतला में दिखी बंगाल वाली सौजन्य, पुरानी यादें हुईं ताजा
जब चुनाव प्रचार के बीच आमने-सामने आए तापस और सुप्ति





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News