Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सिंघम अगेन' से आगे निकली 'भूल भुलैया 3'

रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 47.7 करोड़ का बिजनेस हुआ। तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद 'सिंघम अगेन' ने शुक्रवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

17 Nov 2024

सिंघम अगेन' से आगे निकली 'भूल भुलैया 3'

2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्में 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रूह बाबा और बाजीराव सिंघम के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। 01 नवंबर को रिलीज हुई दोनों फिल्में 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' क्लैश हो रही हैं। दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन तीसरे शनिवार को देखने को मिला कि 'भूल भुलैया 3' 'सिंघम अगेन' से बेहतर रही।

रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 47.7 करोड़ का बिजनेस हुआ। तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद 'सिंघम अगेन' ने शुक्रवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा देखा जा रहा है कि राजस्व का आंकड़ा धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। तीसरे शनिवार को फिल्म 'सिंघम अगेन' ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया और अब तक फिल्म ने कुल 226.5 करोड़ की कमाई कर ली है।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते में 158.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ की कमाई की। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 4.15 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन हुआ। फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने अब तक कुल 225 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि शनिवार की कमाई के मामले में 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को पछाड़ दिया है, लेकिन ओवरऑल कमाई में यह थोड़े अंतर से पीछे है।

इस बीच 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के बाद फिल्म 'कांगुवा', 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज हो गई हैं। अभी भी बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' दोनों का जादू बरकरार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिंघम अगेन' से आगे निकली 'भूल भुलैया 3'
रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 47.7 करोड़ का बिजनेस हुआ। तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News