Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

'भूत बंगला' की पकड़ बरकरार, कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर-2' की रफ्तार टूटी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, 'भूत बंगला' ने बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया ह

23 Apr 2026

'भूत बंगला' की पकड़ बरकरार, कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर-2' की रफ्तार टूटी

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' कारोबारी दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के छह दिन बाद भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और दैनिक कलेक्शन के मामले में इसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, 'भूत बंगला' ने बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 127.37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो सकती है। सप्ताह के बीच में कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

दूसरी ओर 'धुरंधर-2' की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने 35वें दिन 1.70 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1,121.09 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि 'धुरंधर-2' अब भी मजबूत स्थिति में है, लेकिन मौजूदा समय में 'भूत बंगला' की लगातार बनी चर्चा और दर्शकों का समर्थन इसे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। अब नजर इस बात पर है कि क्या 'धुरंधर-2' दंगल के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'भूत बंगला' की पकड़ बरकरार, कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर-2'
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, 'भूत बंगला' ने बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News