Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

`दिन-रात आंखों पर पट्टी, 22 दिनों तक सोने नहीं दिया गया' -पाकिस्तानी हिरासत से छूटने के बाद बीएसएफ जवान का दर्दनाक बयान

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने जवान को मानसिक रूप से तोड़ने की हरसंभव कोशिश की। पूर्णम ने बताया कि उनकी आंखों पर हमेशा काले कपड़े से पट्टी बांध दी जाती थी, और 22 दिनों तक उन्हें पल भर के लिए भी आंखें बंद कर सोने नहीं दिया गया।

15 May 2025

`दिन-रात आंखों पर पट्टी, 22 दिनों तक सोने नहीं दिया गया' -पाकिस्तानी हिरासत से छूटने के बाद बीएसएफ जवान का दर्दनाक बयान

कोलकाता। पुलवामा हमले के ठीक अगले दिन गलती से पाकिस्तान सीमा में चले गए पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा निवासी बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। अब 22 दिनों की बंदी के बाद जब वे वापस लौटे हैं, तब उन्होंने पाकिस्तानी सेना की हिरासत में अपने साथ हुई अमानवीय यातनाओं का जो ब्योरा दिया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने जवान को मानसिक रूप से तोड़ने की हरसंभव कोशिश की। पूर्णम ने बताया कि उनकी आंखों पर हमेशा काले कपड़े से पट्टी बांध दी जाती थी, और 22 दिनों तक उन्हें पल भर के लिए भी आंखें बंद कर सोने नहीं दिया गया। इसके साथ ही उन्हें लगातार गालियां दी जाती थीं और अपमानित किया जाता था।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने जवान से बीएसएफ की तैनाती और अन्य गोपनीय जानकारियां उगलवाने की कोशिश की। उनसे अधिकारियों के व्यक्तिगत विवरण और संपर्क नंबर जानने का प्रयास किया गया, लेकिन पूर्णम के पास मोबाइल न होने के कारण पाकिस्तानी रेंजर्स को ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी।

जवान को तीन अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। उनमें से एक स्थान एयरबेस जैसा था, जहां हवाई जहाजों की आवाजें साफ सुनाई देती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक गारद में भी रखा गया था, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक यातना नहीं दी गई। फिर भी, जो मानसिक प्रताड़ना उन्हें दी गई, वह किसी यातना से कम नहीं थी।

पाक सेना के चंगुल से छूटने के बाद पूर्णम कुमार को पहले चिकित्सकीय जांच से गुजरना पड़ा और फिर बीएसएफ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। इस पूछताछ में ही यह चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


`दिन-रात आंखों पर पट्टी, 22 दिनों तक सोने नहीं दिया गया'
बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने जवान को मानसिक रूप से तोड़ने की हरसंभव कोशिश की। पूर्णम ने बताया कि उनकी आंखों पर हमेशा काले कपड़े से पट्टी बांध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News