Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर-2' का जलवा बरकरार, 12वें दिन 6.69 करोड़ रुपये का कारोबार

वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद 'बॉर्डर-2' की रफ्तार वर्किंग डेज में थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म अब भी मजबूती से टिकी हुई है। दूसरी तरफ 'मर्दानी-3' भी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में जुटी है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

04 Feb 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर-2' का जलवा बरकरार, 12वें दिन 6.69 करोड़ रुपये का कारोबार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की 'बॉर्डर-2' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी-3' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद 'बॉर्डर-2' की रफ्तार वर्किंग डेज में थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म अब भी मजबूती से टिकी हुई है। दूसरी तरफ 'मर्दानी-3' भी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में जुटी है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार 'बॉर्डर-2' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 6.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दिलचस्प बात यह है कि 11वें दिन भी फिल्म की कमाई इतनी ही रही थी, जिससे साफ है कि फिल्म ने वीकडे में भी स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा है। इसी के साथ सनी देओल और वरुण धवन स्टारर इस युद्ध-ड्रामा फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 315.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर में फिल्म 12 दिनों में लगभग 392.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

दूसरी ओर, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी-3' को शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म ने पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो चौथे दिन के 2.25 करोड़ रुपये से थोड़ा बेहतर है। हालांकि, हल्की बढ़त के बावजूद फिल्म की कुल कमाई पांच दिनों में सिर्फ 22.25 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है। इससे साफ है कि दमदार किरदार और फ्रेंचाइज़ी की पहचान के बावजूद 'मर्दानी-3' दर्शकों की बड़ी भीड़ खींचने में अब तक सफल नहीं हो सकी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर-2' का जलवा बरकरार, 12वें दिन 6.69 करोड
वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद 'बॉर्डर-2' की रफ्तार वर्किंग डेज में थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म अब भी मजबूती से टिकी हुई है। दूसरी तरफ 'मर्दानी-3' भी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News