Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर-2' का जलवा, 300 करोड़ क्लब में शामिल

23 जनवरी को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर की रफ्तार 10 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड पर फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

02 Feb 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर-2' का जलवा, 300 करोड़ क्लब में शामिल


भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दम दिखा रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर की रफ्तार 10 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड पर फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

पहले हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से जोरदार वापसी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने 24.22 करोड़ की कमाई की, जबकि शनिवार (9वां दिन) का कलेक्शन 20.17 करोड़ रहा। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 301.89 करोड़ तक पहुंच गया है।

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'बॉर्डर 2' को दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती वीकडे में हल्की गिरावट के बाद फिल्म ने वीकेंड पर दोबारा जोर पकड़ा। वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 10 दिनों में करीब 377 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस कमाई के साथ 'बॉर्डर 2' ने कई चर्चित फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें 'आदिपुरुष' (लगभग 355 करोड़), 'फाइटर' (लगभग 354 करोड़), और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (लगभग 343 करोड़) शामिल हैं।

इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि 'बॉर्डर 2' सिर्फ एक सफल सीक्वल नहीं, बल्कि मौजूदा दौर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो आने वाले दिनों में फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर-2' का जलवा, 300 करोड़ क्लब में शामिल
23 जनवरी को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर की रफ्तार 10 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड पर फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है और कई नए रिकॉर्ड अप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News