Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'दे दे प्यार दे-2','कांथा' की कमाई हुई कमजोर

वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई दर्ज की और 2019 में आई पहली किस्त की तरह ही दर्शकों ने इस सीक्वल को भी खूब सराहा है। अब चौथे दिन की कमाई की ताज़ा रिपोर्ट सामने आ गई है। दूसरी तरफ दुलकर सलमान की फिल्म 'कांथा' के नए बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी जारी हो चुके हैं।

18 Nov 2025

बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'दे दे प्यार दे-2','कांथा' की कमाई हुई कमजोर

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे-2' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही शानदार शुरुआत कर चुकी है। वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई दर्ज की और 2019 में आई पहली किस्त की तरह ही दर्शकों ने इस सीक्वल को भी खूब सराहा है। अब चौथे दिन की कमाई की ताज़ा रिपोर्ट सामने आ गई है। दूसरी तरफ दुलकर सलमान की फिल्म 'कांथा' के नए बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी जारी हो चुके हैं।

'दे दे प्यार दे-2' का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सैकनिल्क के रिपोर्ट अनुसार, 'दे दे प्यार दे-2' ने अपने पहले सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ और दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकेंड के मुकाबले सोमवार को गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कुल मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

'कांथा' का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

'दे दे प्यार दे-2' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सलमान, समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म 'कांथा' भी रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले यह पहले दिन 4.35 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 4.5 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है। चार दिनों के बाद 'कांथा' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 15.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'दे दे प्यार दे-2','कांथा' की कमाई हुई कम
वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई दर्ज की और 2019 में आई पहली किस्त की तरह ही दर्शकों ने इस सीक्वल को भी खूब सराहा है। अब चौथे दिन की कमाई की ताज़ा रिपोर्ट सामने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News