Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की शानदार कमाई जारी, रणबीर की 'एनिमल' को पछाड़ा

आमतौर पर तीसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई धीमी पड़ जाती है, लेकिन 'धुरंधर' ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ते हुए अपनी मजबूती साबित कर दी है। फिल्म के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसकी ऐतिहासिक सफलता की गवाही दे रहे हैं।

22 Dec 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की शानदार कमाई जारी, रणबीर की 'एनिमल' को पछाड़ा

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर बरपा रही है। दूसरे हफ्ते में जहां इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, वहीं वीकेंड आते ही फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। आमतौर पर तीसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई धीमी पड़ जाती है, लेकिन 'धुरंधर' ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ते हुए अपनी मजबूती साबित कर दी है। फिल्म के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसकी ऐतिहासिक सफलता की गवाही दे रहे हैं।

17वें दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने अपने तीसरे रविवार यानी 21 दिसंबर को शानदार 38.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने महज 17 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 555.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस आंकड़े के साथ 'धुरंधर' ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' (553 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

तीसरे हफ्ते में सबसे तेज कमाई का रिकॉर्ड

'धुरंधर' ने तीसरे हफ्ते में सबसे जल्दी और सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस मामले में यह 'पुष्पा 2' (हिंदी 60 करोड़), 'स्त्री 2' (48.75 करोड़), 'गदर 2' (36.95 करोड़) और 'जवान' (34.81 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी आगे निकल गई है।

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि अगले 2–3 दिनों में 'धुरंधर' 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी और विक्की कौशल की 'छावा' (604 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक बनकर उभर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की शानदार कमाई जारी, रणबीर की 'एनिमल'
आमतौर पर तीसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई धीमी पड़ जाती है, लेकिन 'धुरंधर' ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ते हुए अपनी मजबूती साबित कर दी है। फिल्म के ताजा बॉक्स ऑफ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News