Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिनेमाघरों में अब भी छायी 'धुरंधर', दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

एक महीने से ज्यादा समय सिनेमाघरों में बिताने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही और अब इसने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

09 Jan 2026

सिनेमाघरों में अब भी छायी 'धुरंधर', दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई यह फिल्म नए साल 2026 में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक महीने से ज्यादा समय सिनेमाघरों में बिताने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही और अब इसने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

पांचवें हफ्ते में भी कायम रफ्तार

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर' ने रिलीज़ के 35वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो 34वें दिन की कमाई के बराबर है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 790.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ हिंदी भाषा में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 10.81 प्रतिशत दर्ज की गई है। खास बात यह है कि फिल्म के पांचवें हफ्ते का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जो अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए पहली बार हुआ है।

'धुरंधर' के नाम नया इतिहास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें सप्ताह में करीब 51.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'धुरंधर' ने इस अवधि में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में इसने करीब 1,233 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई कर ली है। अब बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की इस बादशाहत को चुनौती देने के लिए प्रभास की 'द राजा साब' 9 जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई फिल्म 'धुरंधर' की इस ऐतिहासिक रफ्तार को रोक पाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिनेमाघरों में अब भी छायी 'धुरंधर', दर्शकों का जबरदस्त रिस्प
एक महीने से ज्यादा समय सिनेमाघरों में बिताने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही और अब इसने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News