Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा कायम, 'अवतार: फायर एंड एश' रही पीछे

'धुरंधर' को टक्कर देने के लिए जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड एश' आई, लेकिन उसने खुद ही घुटने टेक दिए। रणवीर की फिल्म ने अपनी धुंआधार कमाई को 19वें दिन भी जारी रखा है।

24 Dec 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा कायम, 'अवतार: फायर एंड एश' रही पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पर हर दिन मां लक्ष्मी की कृपा बरस रही है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से यह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 'धुरंधर' को टक्कर देने के लिए जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड एश' आई, लेकिन उसने खुद ही घुटने टेक दिए। रणवीर की फिल्म ने अपनी धुंआधार कमाई को 19वें दिन भी जारी रखा है।

'धुरंधर' की कमाई में 19वें दिन उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह आंकड़े 18वें दिन की कमाई 16 करोड़ रुपये के मुकाबले ज्यादा हैं। इस कमाई के बाद फिल्म ने अब तक कुल 589.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब यह 600 करोड़ के क्लब में जगह बनाने की ओर अग्रसर है। 'धुरंधर' में रणवीर के अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी हैं।

'अवतार: फायर एंड एश' का कलेक्शन

'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो पहले ही दिन से 'धुरंधर' से पीछे चल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 5वें दिन 9.25 कराेड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से, कुल 5 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 85.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं। उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड से पहले 'अवतार: फायर एंड एश' 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा कायम, 'अवतार: फायर एंड एश' र
'धुरंधर' को टक्कर देने के लिए जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड एश' आई, लेकिन उसने खुद ही घुटने टेक दिए। रणवीर की फिल्म ने अपनी धुंआधार कमाई को 19वें दिन भी जार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News