Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, कपिल शर्मा की फिल्म पड़ी फीकी

अब फिल्म की नजरें 450 करोड़ क्लब में एंट्री करने पर टिकी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।

18 Dec 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, कपिल शर्मा की फिल्म पड़ी फीकी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म 13 दिन पूरे करने के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। अब फिल्म की नजरें 450 करोड़ क्लब में एंट्री करने पर टिकी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।

13वें दिन भी 'धुरंधर' का दबदबा

दूसरे हफ्ते के कारोबारी दिनों में भी 'धुरंधर' ने मजबूत पकड़ बनाए रखी है, हालांकि 13वें दिन कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे बुधवार को 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने 12वें दिन 30.5 करोड़ और 11वें दिन भी 30.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 437.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 639 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

'किस किसको प्यार करूं 2' की हालत लगातार खराब

वहीं अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी 'किस किसको प्यार करूं 2' की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया। पांचवें दिन जहां फिल्म ने 1.1 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं अगले ही दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अब तक फिल्म 6 दिनों में सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है और बॉक्स ऑफिस पर इसके फ्लॉप होने के आसार नजर आने लगे हैं। कुल मिलाकर, बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त 'धुरंधर' का जलवा बरकरार है, जबकि बाकी रिलीज फिल्मों के लिए रणवीर सिंह की यह फिल्म बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, कपिल शर्मा की फिल्म पड़ी फी
अब फिल्म की नजरें 450 करोड़ क्लब में एंट्री करने पर टिकी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News