Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

'धुरंधर-2' ने तोड़ा 'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

रिलीज के 20 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म का दबदबा कायम है और यह अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में 'बाहुबली-2: द कन्क्लूजन' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

08 Apr 2026

'धुरंधर-2' ने तोड़ा 'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के 20 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म का दबदबा कायम है और यह अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में 'बाहुबली-2: द कन्क्लूजन' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 20वें दिन 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, सप्ताह के मध्य में कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद कुल घरेलू कलेक्शन 1,033.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस आंकड़े के साथ 'धुरंधर 2' ने 'बाहुबली 2' के 1,030.42 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म अब 'पुष्पा 2: द रूल' के लाइफटाइम कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये को पार करने की ओर बढ़ रही है। इससे पहले 'धुरंधर 2' 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'आरआरआर' और 'कल्कि 2898 एड' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' की लगातार सफलता इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर-2' ने तोड़ा 'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की स
रिलीज के 20 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म का दबदबा कायम है और यह अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में 'ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News