Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सबसे महंगे और सबसे सस्ते टिकटों की कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रीव्यू शो के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 2,900 रुपये रखी गई है, जिसमें दर्शकों को इनोक्स मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर वाली प्रीमियम सीट दी जाएगी। दूसरी ओर दक्षिण भारत में टिकटों की कीमत काफी कम रखी गई है।

10 Mar 2026

रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, जिसका असर एडवांस बुकिंग में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के पहले दिन को शानदार बनाने के लिए निर्माता टिकट की कीमतें अलग-अलग वर्गों के हिसाब से रख रहे हैं।

टिकट की कीमत में बड़ा अंतर

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सबसे महंगे और सबसे सस्ते टिकटों की कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रीव्यू शो के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 2,900 रुपये रखी गई है, जिसमें दर्शकों को इनोक्स मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर वाली प्रीमियम सीट दी जाएगी। दूसरी ओर दक्षिण भारत में टिकटों की कीमत काफी कम रखी गई है। इजीएस में पर्ल श्रेणी के लिए टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 59 रुपये बताई जा रही है।

एडवांस बुकिंग में बिके लाखों टिकट

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्रीमियर शो के लिए भारत में अब तक 2,37,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग से घरेलू स्तर पर करीब 13.75 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है, जबकि आरक्षित सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा लगभग 19.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

18 मार्च को होगा पेड प्रिव्यू

निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म का पेड प्रिव्यू 18 मार्च को रखा गया है, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सबसे महंगे और सबसे सस्ते टिकटों की कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रीव्यू शो के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 2,900 रुपये रखी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News