Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, प्रिव्यू से बना नया रिकॉर्ड

19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें और एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह साफ संकेत दे रहे हैं कि फिल्म बड़े रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

19 Mar 2026

'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, प्रिव्यू से बना नया रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें और एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह साफ संकेत दे रहे हैं कि फिल्म बड़े रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को आयोजित पेड प्रिव्यू शोज में ही 'धुरंधर 2' ने शानदार कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में प्रिव्यू शोज से करीब 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के साथ सीक्वल ने दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म 'धुरंधर' के 28 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन लगभग 52.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, हालांकि अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है।

पेड प्रिव्यू और विभिन्न वर्जन को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसके चलते 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियर ओपनिंग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के नाम था, जिसने प्रिव्यू में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा, 'धुरंधर 2' ने उत्तरी अमेरिका में भी 13.06 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज कराई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, प्रिव्यू से बना नया रिकॉर
19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें और एडवांस बुकिंग के आंकड़े य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News