Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में करीब 43 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन 102.55 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दर्ज की।

21 Mar 2026

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि रणवीर अपने ही पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ते नजर आ रहे हैं। पेड प्रिव्यू से शानदार शुरुआत करने के बाद फिल्म ने पहले और दूसरे दिन की कमाई से नया इतिहास रच दिया है, जिससे इंडस्ट्री में इसे लेकर जबरदस्त चर्चा है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में करीब 43 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन 102.55 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दर्ज की। दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही और इसने 80.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह महज दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

'धुरंधर 2' ने रणवीर सिंह की ही पिछली हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी के 184 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नजर सिम्बा के 240.22 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिसमें आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को 'धुरंधर 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है। पहले दिन 34.75 करोड़ की मजबूत ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और यह केवल 9.25 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 'धुरंधर 2' का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में करीब 43 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन 102.55 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दर्ज की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News