Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म को न सिर्फ देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, बल्कि विदेशी बाजारों में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि दूसरे सप्ताह में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

19 Dec 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को न सिर्फ देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, बल्कि विदेशी बाजारों में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि दूसरे सप्ताह में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म के सामने असली चुनौती खड़ी होने वाली है, क्योंकि जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

14वें दिन भी कायम रही पकड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर' ने रिलीज के 14वें दिन 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो अब तक का इसका सबसे कम एकदिनी कलेक्शन रहा। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 460.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं विदेशी बाजारों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जहां इसने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 702 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

अब शुरू होगी असली टक्कर

5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने अब तक अपने आसपास रिलीज हुई तमाम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया और इसे कोई बड़ी चुनौती नहीं मिली। लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं। जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड एश' के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस की तस्वीर बदल सकती है। भले ही कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म को लंबी और धीमी बताया जा रहा हो, लेकिन इसके भव्य विजुअल्स और दमदार वीएफएक्स दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में 'धुरंधर' और 'अवतार: फायर एंड एश' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म को न सिर्फ देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, बल्कि विदेशी बाजारों में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि दूसरे सप्ताह में कमाई की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News