Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

'क्या पिता का फोन ले लेना ही दिल पर लग गया...?'

लापता राष्ट्रीय स्तर की शूटर की मां का छलका दर्द, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

17 Jul 2026

'क्या पिता का फोन ले लेना ही दिल पर लग गया...?'

कोलकाता। बंगाल की राज्यस्तरीय राइफल शूटर दमयंती सेन के लापता होने के 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बेटी की तलाश में परेशान परिवार की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मां मौमिता राय सेन ने रोते हुए आशंका जताई कि शायद बुधवार रात पिता द्वारा उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लेना ही उसे बुरा लग गया और उसने अचानक घर छोडऩे का फैसला कर लिया।
पुलिस और परिवार के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे दमयंती दूध खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। वह मध्य हावड़ा के उमाचरण भट्टाचार्य लेन में अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती है। परिवार ने पहले आसपास के इलाकों में तलाश की, फिर रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
दमयंती की मां मौमिता, जो तारासुंदरी बालिका विद्यालय में शिक्षिका हैं, ने बताया कि उनकी बेटी हर रात सोने से पहले अपना मोबाइल फोन पिता को दे देती थी, क्योंकि उसे सुबह अभ्यास के लिए जल्दी उठना होता था। बुधवार रात वह फोन देना भूल गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने खुद फोन अपने पास रख लिया। मौमिता ने भावुक होकर कहा कि शायद यही बात उसके मन को लग गई। वह स्वभाव से बेहद शांत लड़की है।
दमयंती के पिता ध्रुवज्योति सेन, जो आंदुल रनिबाला गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं, ने भी कहा कि उनकी बेटी मोबाइल की आदी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह रोज खुद ही फोन मुझे दे देती थी। उस दिन भूल गई थी, इसलिए मैंने मांग लिया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरी बेटी आखिर कहां चली गई। इतना कहते-कहते वह भी भावुक हो उठे।
दमयंती एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है और प्रसिद्ध ओलंपियन निशानेबाज जयदीप कर्माकर से प्रशिक्षण ले रही है। जयदीप कर्माकर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उससे सुरक्षित लौट आने की अपील की है। हाल ही में दमयंती का चयन राष्ट्रीय टीम के ट्रायल के लिए हुआ था और शुक्रवार को उसे एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेना था।
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दमयंती हावड़ा स्टेशन पर दिखाई दी है। फुटेज में वह गुलाबी रंग की हाफ टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 की ओर जाती नजर आ रही है। बाद में सूचना मिली कि उसे श्रीरामपुर के महेश इलाके में देखा गया है। परिवार तत्काल वहां पहुंचा, लेकिन तलाश के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। वहीं, मां मौमिता ने भावुक अपील करते हुए कहा कि अगर मेरी बेटी यह खबर देख रही है, तो बस एक बार घर लौट आए या कम से कम एक फोन कर दे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'क्या पिता का फोन ले लेना ही दिल पर लग गया...?'
लापता राष्ट्रीय स्तर की शूटर की मां का छलका दर्द, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News