Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

'दीदी को हकीकत समझनी होगी', ममता बनर्जी पर नाराज दिखे कल्याण बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंच पर हुई नोकझोंक के बाद बुधवार को सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं और उनके लिए हर त्याग करने को तैयार हैं, लेकिन अब उन्हें भी राजनीतिक वास्तविकता को समझना होगा।

22 Jul 2026

'दीदी को हकीकत समझनी होगी', ममता बनर्जी पर नाराज दिखे कल्याण बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंच पर हुई नोकझोंक के बाद बुधवार को सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं और उनके लिए हर त्याग करने को तैयार हैं, लेकिन अब उन्हें भी राजनीतिक वास्तविकता को समझना होगा।

कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं दीदी के लिए लड़ने को तैयार हूं, लेकिन दीदी को भी हकीकत समझनी होगी। मैं उनसे प्यार और सम्मान करता हूं, उनके लिए सब कुछ कर सकता हूं, लेकिन अगर वह सोचें कि जो चाहेंगी वही होगा, तो ऐसा नहीं चलेगा। अगर दीदी को लगता है कि अभिषेक और डेरेक जो कहेंगे वही होगा, तो यह भी संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनका भाषण दोपहर 12:50 बजे शुरू हुआ था। भाषण की अवधि को लेकर मंच पर ममता बनर्जी के साथ उनकी कहासुनी हुई, जिसके बाद वह कार्यक्रम छोड़कर चले गए। उनका आरोप है कि किसी ने ममता बनर्जी को गलत जानकारी दी कि उन्होंने एक घंटे तक भाषण दिया, जबकि ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि इस बात से वह आहत हुए।

हालांकि, कल्याण बनर्जी ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस में रहकर ही भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी क्यों छोड़ूंगा? भाजपा के खिलाफ लड़ाई मैं तृणमूल में रहकर ही लड़ूंगा। जरूरत पड़ी तो पार्टी के भीतर अपनी बात भी रखूंगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ममता बनर्जी ने जमीनी हकीकत को नहीं समझा, तो उन्होंने जिस पार्टी का निर्माण किया है, उसे नुकसान पहुंच सकता है।

इस दौरान कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सिर्फ अपने घर और कालीघाट तक सीमित रहने से राजनीति नहीं चलती। जनता के बीच जाना होगा, संघर्ष करना होगा। अंडे भी खाने पड़ेंगे, लाठियां भी और गालियां भी। यही राजनीति का हिस्सा है।"

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना जीवन, युवावस्था और पेशा ममता बनर्जी के लिए समर्पित कर दिया, लेकिन "हर समय सिर्फ अभिषेक-अभिषेक करने से समस्या पैदा हो रही है।" साथ ही उन्होंने दावा किया कि आज भी पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को ही अपना नेता मानती है और वह उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'दीदी को हकीकत समझनी होगी', ममता बनर्जी पर नाराज दिखे कल्याण
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंच पर हुई नोकझोंक के बाद बुधवार को सार्वजनिक रू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News