Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

'डॉन 3' पर ब्रेक, 'जी ले जरा' को आगे बढ़ाएंगे फरहान अख्तर

रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने की खबरों के बाद अब यह फ्रेंचाइजी अनिश्चितता में घिर गई है। बीच में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के नामों को लेकर अटकलें भी लगीं, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

29 Jan 2026

'डॉन 3' पर ब्रेक, 'जी ले जरा' को आगे बढ़ाएंगे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' पिछले काफी समय से चर्चा में है, लेकिन इसकी कास्टिंग को लेकर जारी असमंजस के बीच प्रोजेक्ट फिर से धीमा पड़ता नजर आ रहा है। रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने की खबरों के बाद अब यह फ्रेंचाइजी अनिश्चितता में घिर गई है। बीच में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के नामों को लेकर अटकलें भी लगीं, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि फरहान अब अपना फोकस किसी दूसरी फिल्म पर शिफ्ट करने की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर अपनी ड्रीम रोड-ट्रिप फिल्म 'जी ले जरा' को दोबारा ट्रैक पर लाना चाहते हैं। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से ठंडे बस्ते में था, लेकिन अब मेकर्स इसे आगे बढ़ाने के मूड में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और फरहान एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ से संपर्क में हैं, ताकि उनकी उपलब्ध तारीखों को लेकर बातचीत आगे बढ़ाई जा सके।

दरअसल, 'जी ले जरा' की सबसे बड़ी चुनौती इसकी स्टार कास्ट की डेट्स का तालमेल बैठाना रहा है। तीनों अभिनेत्रियों के व्यस्त शेड्यूल के कारण पहले भी फिल्म की शूटिंग टलती रही है। सूत्रों का कहना है कि अगर तारीखें फाइनल हो जाती हैं, तो फिल्म की शूटिंग 2026 की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है। फरहान फिलहाल इसी दिशा में काम कर रहे हैं, जबकि 'डॉन 3' की कास्टिंग पर अंतिम फैसला होने में अभी वक्त लग सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'डॉन 3' पर ब्रेक, 'जी ले जरा' को आगे बढ़ाएंगे फरहान अख्तर
रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने की खबरों के बाद अब यह फ्रेंचाइजी अनिश्चितता में घिर गई है। बीच में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के नामों को लेकर अटकलें भी लगीं, लेक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News