Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

'दृश्यम-3' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, पिछड़ी 'चांद मेरा दिल'

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है, तो दूसरी ओर मोहनलाल की 'दृश्यम-3' और सूर्या की 'करुप्पू' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

27 May 2026

'दृश्यम-3' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, पिछड़ी 'चांद मेरा दिल'

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है, तो दूसरी ओर मोहनलाल की 'दृश्यम-3' और सूर्या की 'करुप्पू' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। साउथ फिल्मों का दबदबा हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'चांद मेरा दिल' ने रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई अब 15.35 करोड़ रुपये तक पहुंची है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म से बेहतर शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शुरुआती पांच दिनों के आंकड़े उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' भी बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती दिख रही है। फिल्म ने 12वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 39 करोड़ रुपये हो गई है।

दूसरी ओर, मोहनलाल की 'दृश्यम-3' लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म ने छठे दिन 6.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पांचवें दिन इसकी कमाई 7.70 करोड़ रुपये रही थी। अब तक फिल्म 68.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर चुकी है। वहीं सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पू' भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने 12वें दिन 4.45 करोड़ रुपये कमाए और इसकी कुल कमाई 159.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'दृश्यम-3' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, पिछड़ी 'चांद मेरा द
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News