Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

'इक्कीस' की रफ्तार पड़ी फीकी, 'धुरंधर' 800 करोड़ के करीब

वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शुरुआती उम्मीदों के मुकाबले फिल्म की कमाई बेहद धीमी रही है और इसमें केवल मामूली बढ़ोतरी ही देखने को मिली है।

04 Jan 2026

'इक्कीस' की रफ्तार पड़ी फीकी, 'धुरंधर' 800 करोड़ के करीब

एक ओर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' है, जो बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। फिल्म अब 800 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है और एक और बड़ी सफलता की कहानी लिखने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शुरुआती उम्मीदों के मुकाबले फिल्म की कमाई बेहद धीमी रही है और इसमें केवल मामूली बढ़ोतरी ही देखने को मिली है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इक्कीस' ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई गिरकर 3.5 करोड़ रुपये पर आ गई। तीसरे दिन जरूर थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 15.15 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं दिख रहा है और आने वाले दिनों में इसे मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की सख्त जरूरत होगी।

वहीं 'धुरंधर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कायम है। 30वें दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में इसका कुल कारोबार 759.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह की यह फिल्म जल्द ही 800 करोड़ क्लब में शामिल होकर साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह पक्की करने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'इक्कीस' की रफ्तार पड़ी फीकी, 'धुरंधर' 800 करोड़ के करीब
वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News