Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

'समय दो, गिफ्ट दो, साथ दो तो मिलेगा काम...'

संगीत सिंडिकेट के खिलाफ शुभेंदु के दरबार में पहुंचीं दो मशहूर गायिका

02 Jun 2026

'समय दो, गिफ्ट दो, साथ दो तो मिलेगा काम...'

कोलकाता। सांस्कृतिक और राजनीतिक हलकों में उस समय खलबली मच गई, जब राज्य की दो जानी-मानी गायिकाएं ऋद्धि बंद्योपाध्याय और दोला बंद्योपाध्याय सीधे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दरबार में जा पहुंचीं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर दोनों कलाकारों ने पूर्व मंत्री और गायक इंद्रनील सेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलाकारों ने संगीत जगत में पैर पसार चुके कथित भ्रष्टाचार, लॉबी संस्कृति और भाई-भतीजावाद को लेकर मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिससे बंगाल के कला जगत में हड़कंप मच गया है।
मीडिया से रूबरू होते हुए ऋद्धि बंद्योपाध्याय ने आरोप लगाया कि इंद्रनील सेन के कार्यकाल के दौरान संगीत जगत में बाकायदा एक सिंडिकेट राज चलाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ कलाकारों का एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया था, जिसके जरिए केवल पसंदीदा लोगों को ही सरकारी कार्यक्रमों और वित्तीय अवसरों की सौगात बांटी जाती थी। ऋद्धि का आरोप है कि इस काली कमाई के खेल में कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल थे और जिन्होंने भी इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की जुर्रत की, उन्हें संगीत की दुनिया से ही गायब कर दिया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हममें से कुछ योग्य कलाकार पिछले 12 से 18 साल तक व्यावहारिक रूप से पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।
गायिकाओं ने इस सिंडिकेट के काम करने के तौर-तरीकों का खुलासा करते हुए कटमनी के खेल पर से भी पर्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जूनियर कलाकारों को लगातार सात से दस सरकारी शो दिए जाते थे, लेकिन भुगतान मिलने के बाद उन्हें अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा वापस लौटाना पड़ता था। ऋद्धि ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग लगातार खुशामद करते थे, महंगे उपहार देते थे, समय देते थे और साथ निभाते थे, केवल उन्हें ही तरजीह दी जाती थी। 
उन्होंने साफ किया कि उनकी यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत लाभ या पद के लिए नहीं है, बल्कि वे संगीत जगत को इस सेटिंग और कटमनी के जाल से मुक्त कराकर वंचित कलाकारों को न्याय दिलाना चाहती हैं। हालांकि, इन गंभीर आरोपों पर जब पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से बात की गई तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि ऐसी ओछी बातों पर टिप्पणी करना उनकी रुचि और संस्कारों के खिलाफ है। फिलहाल मामले की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'समय दो, गिफ्ट दो, साथ दो तो मिलेगा काम...'
संगीत सिंडिकेट के खिलाफ शुभेंदु के दरबार में पहुंचीं दो मशहूर गायिका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News